रानिया के नानुआना रोड पर बने खेल स्टेडियम में आज देर शाम एक 19 वर्षीय युवक की नशे के ओवरडोल्ज के कारण मौत हो गई। युवक ख्योवाली ढाणी का रहने वाला है और रानियां में अपनी मां के साथ अपने मामा के घर आया हुआ था और रास्ते में आते हुए उसने मेडिकल से नशा खरीदा और उसके बाद खेल स्टेडियम को खाली देखकर वहां पर उसने नशे का सेवन किया और जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
मृतक युवक का नाम सिकंदर सिंह है। उसके पिता का नाम सतपाल है और उमर करीब उन्नीस वर्ष है जो कि डाणी ख्योवाली का बताया जा रहा है युवक लगभग पिछले दो से तीन वर्षों से मेडिकल नशे का आदी था और आज भी युवक ने मेडिकल नशे का सेवन किया और जिसके बाद नशे की ओवरडोज होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई।मृतक सिकंदर रानिया में अपने मामा के घर वार्ड नंबर:-7 में अपनी माँ के साथ आया हुआ था। मृतक सिकंदर राय सिख जाति से संबंध रखने वाला था।खास बात ये है कि रानियां का खेल स्टेडियम रानियां थाने से महज 300 मीटर दूरी पर है ।स्टेडियम में इस तरह की वारदातें होना कही न कही पुलिस पर बड़े सवाल खड़े करती है। #Satyanewsharyana #viralreelschallenge #satyanewsharyana #BreakingNews #haryana #Rania #SHO #Crimenews