मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना नौतनवा पुलिस द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 आदि की जानकारी दी गई तथा किसी भी समस्या पर निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।