मोतिहारी में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई: त्रिदेव वस्त्रालय पर छापा, कारोबारी ने तत्काल जमा किए 40 लाख रुपये
मोतिहारी के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र 'पंचमंदिर चौक' पर आज उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा प्रतिष्ठान 'एम.एस. त्रिदेव वस्त्रालय' पर GST विभाग की टीम ने अचानक दबिश दी।
छापेमारी के मुख्य अपडेट्स:
🔹 मोतिहारी और मुजफ्फरपुर अन्वेषण ब्यूरो की संयुक्त टीम कर रही है कार्रवाई।
🔹 दुकान में मौजूद करोड़ों रुपये के स्टॉक और खरीद-बिक्री के कागजातों की हो रही है गहन जांच।
🔹 सख्त पूछताछ और जांच के बीच कारोबारी ने तत्काल जमा किए 40 लाख रुपये।
🔹 इस ताबड़तोड़ कार्रवाई की खबर मिलते ही आसपास के कई दुकानदारों ने गिराए अपनी दुकानों के शटर।
राज्य-कर संयुक्त आयुक्त (प्रभारी) संतोष कुमार ने जानकारी दी है कि अभी दस्तावेजों का तकनीकी परीक्षण जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
टैक्स चोरी पर विभाग की इस सख्ती से पूरे शहर के व्यापारिक जगत में चर्चा तेज हो गई है।
#MotihariNews #GSTRaid #EastChamparan #BiharNews #TaxDepartment