न्यूज़ देशआदेश
सर्वसम्मति से हुआ स्कूल प्रबंधन समिति का गठन, विक्रम तोमर को मिली जिम्मेदारी
देशआदेश पांवटा साहिब।
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनिल नगवाल ने की। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों एवं सदस्यों को नई विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के उद्देश्य और उसकी भूमिका की जानकारी दी।
बैठक में सर्वसम्मति से विक्रम तोमर को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान नरेंद्र पाल, उपप्रधान विपिन शर्मा, बीडीसी सदस्य टोनी प्रजापति, विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।