
बधवा कोठार के दोषी पूर्व सरपंच और सचिवों को भेजा जाएगा जेल
------------
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मेहताब सिंह गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक मऊगंज से ग्राम पंचायत बधवा कोठार के पूर्व सरपंच तथा सचिवों को जेल भेजने का अनुरोध किया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा है कि आरोपी व्यक्तियों पर निर्माण कार्यों की गबन की गई राशि की वसूली के लिए कार्यवाही की गई। राशि जमा न करने पर इनके विरूद्ध धारा 92 (2) के तहत वारण्ट जारी करते हुए धाना प्रभारी नईगढ़ी से दोषियों को सेंट्रल जेल रीवा में सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए थे। थाना प्रभारी द्वारा वारंट की तामीली और दोषियों को सेंट्रल जेल में सुपुर्द करने के संबंध में की गई कार्यवाही से अवगत नहीं कराया गया है। थाना प्रभारी को निर्दिष्ट करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत नईगढ़ी की ग्राम पंचायत बधवा कोठार के पूर्व सरपंच बहादुर साकेत तथा पूर्व सचिव दिलीप कुमार पटेल और रामसुंदर साकेत के विरूद्ध कार्यवाही का अनुरोध किया है।
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#mauganj