🚨 हाथरस का दरिंदा शिवपुरी जेल में! नाबालिग से हैवानियत का आरोपी खनियाधाना पुलिस ने दबोचा🚨
शिवपुरी- खनियाधाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए हाथरस के आरोपी अनिल कुमार जाट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के सख्त निर्देश के बाद SDOP प्रशांत शर्मा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुडिया गांव के पास घेराबंदी की। 23 साल का अनिल जाट केस में राजीनामा करने फरियादी के घर आ रहा था, लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने दौड़ाकर दबोच लिया। आरोपी हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के नगला दुर्जिया का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल कराकर आज 14 जून को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट पर सीधा शिवपुरी सर्किल जेल दाखिल कर दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक केदार सिंह यादव, सउनि रामसिंह भिलाला, हजारीलाल जाटव, प्रआर नीतू सिंह, हीरा सिंह, भानू पाठक समेत पूरी टीम की अहम भूमिका रही। शिवपुरी पुलिस ने दो टूक कहा है कि बेटियों से अपराध करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
#ShivpuriPolice #Khaniyadhana #CrimeNews #MPPolice #JusticeForDaughters
Pichhore, Shivpuri | Jun 14, 2026