
मिर्जापुर के मूल निवासी अधिवक्ता विनायक विवेक सोनकर ने रचा इतिहास
लंदन के किंग्स्टन विश्वविद्यालय में पीएच.डी. के लिए मिला 1.20 करोड़ का पूर्ण छात्रवृत्ति पैकेज
मिर्जापुर जनपद के मूल निवासी और कोलकाता में रह रहे युवा अधिवक्ता *विनायक विवेक सोनकर* ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है।
उन्हें *यूनाइटेड किंगडम के लंदन स्थित किंग्स्टन विश्वविद्यालय* के *पीएच.डी. इन लॉ* कार्यक्रम में प्रवेश मिला है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने उन्हें लगभग *1.20 करोड़ रुपये का पूर्ण वित्तपोषित छात्रवृत्ति एवं शोध प्रायोजन पैकेज* भी प्रदान किया है।
बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) और एलएल.एम. के बाद अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और शोध क्षमता के बल पर विनायक ने यह उपलब्धि हासिल की।
उनके पिता विवेक सोनकर ने बताया कि विनायक ने कई देशों के प्रतियोगियों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है । भरूहना में रहने वाले स्वर्गीय स्वर्गीय मेही लाल पहलवान के नाती है विवेक विनायक सोनकर ।
उनकी इस सफलता पर सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और अधिवक्ताओं ने बधाई दी है। लोगों का मानना है कि विनायक अपने शोध से विधि शिक्षा और न्यायिक अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और समाज तथा युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे।