कोटद्वार में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए भुवनेश खर्कवाल ने पार्टी बदलने के बाद भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भुवनेश खर्कवाल के कांग्रेस में आने से कोटद्वार कांग्रेस और भी मजबूत होगी। पार्टी में उनके शामिल होने को आगामी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Tv24Hours