#दिघलबैंक: भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों और दिघलबैंक पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के तेलीभिट्ठा गांव में छापेमारी कर 100.4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार तस्कर की पहचान भीम प्रसाद निवासी तेलीभिट्ठा गांव के रूप में हुई है। बरामद ब्राउन शुगर और गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
#KishanganjPolice #BiharPolice #SSB #drugawareness #BreakingNews #NewsUpdate