Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ हेमंत पूनिया की गुरुवार रात एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, इन दिनों विश्वविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं, जिसके चलते डॉ पूनिया रात करीब 8:00 बजे पेपर चेकिंग का काम पूरा करके कॉलेज से अपने घर के लिए निकले थे। जब वे ऑर्गेनिक फार्म के पास पहुंचे, तो अचानक तेज आंधी चलने लगी और उड़ती हुई धूल-मिट्टी सीधे उनकी आंखों में चली गई। धूल आंखों में जाने के कारण उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वे नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। उनके ठीक पीछे आ रहे विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद हादसे के बाद, फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल के मुर्दाघर में उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। #hisar #sirsa #Hansi City Big News #hauuniversity

Hisar, Hissar | Jun 12, 2026