Azamgarh Breaking News
आजमगढ़ : निजामाबाद से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आज़मी का निधन।
लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर रात आज़मगढ़ शहर के मातबरगंज स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष के थे।
आलम बदी आज़मी के निधन की खबर से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।