गिरिडीह: जिले के पीरटांड़ प्रखंड के उत्तरी पारसनाथ क्षेत्र में सड़क के अभाव ने एक बार फिर ग्रामीणों की परेशानी उजागर कर दी। दलवाडीह निवासी संतोष मुर्मू की पत्नी लोगो टुडू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एम्बुलेंस तक नहीं पहुंचा सके। मजबूरन ग्रामीणों ने उन्हें खाट पर लिटाकर करीब चार किलोमीटर पैदल पिपराडीह मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जहां पहले से मौजूद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। समय पर इलाज मिलने से महिला सुरक्षित है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन से जल्द पक्की सड़क बनाने की मांग की है।
#Giridih #Pirtand #Parasnath #Jharkhand