Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

श्रावण मास कांवड़ मेले से पहले पुलिस-प्रशासन का एक्शन, ठंडी सड़क से हटवाया अतिक्रमण कासगंज। श्रावण मास कांवड़ मेले के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कांवड़ यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को कासगंज पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर शहर की ठंडी सड़क सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण हटवाया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा, प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जगदीश चन्द्र ने स्थानीय पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही व्यापारियों एवं वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि श्रावण मास कांवड़ मेले के दौरान किसी भी प्रकार का अनाधिकृत अतिक्रमण न करें और सड़क पर वाहन खड़े न करें, ताकि कांवड़ यात्रियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जनपद में लगातार चेकिंग और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

Kasganj, Kasganj | Jul 29, 2026

MORE NEWS

श्रावण के प्रथम सोमवार पर सोरों में निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | Soron Mahakal Shahi Sawari 2026

हर-हर महादेव! 🔱 सोरों में 3 अगस्त को निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | देखें पूरी जानकारी

🔱 श्रावण मास के प्रथम सोमवार (3 अगस्त 2026) को तीर्थ नगरी सोरों (कासगंज) में भगवान सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी एवं नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली जाएगी।

🕓 समय: शाम 4:00 बजे
📍 स्थान: श्री सोमेश्वर महाकाल मंदिर, सोरों शूकरक्षेत्र, कासगंज

इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं को उज्जैन के प्रसिद्ध डमरू वादकों, झांझ वादन, भस्म प्रदर्शन, चिमटा वादन, भव्य ध्वज प्रदर्शन सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दिव्य दर्शन होगा। पूरे नगर में महाकाल के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण रहेगा।

🙏 आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने और शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।

वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Channel को करें और अपने मित्रों के साथ Share करें।

#Soron #Mahakal #SomeshwarMahakal #ShahiSawari #Shravan2026

श्रावण के प्रथम सोमवार पर सोरों में निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | Soron Mahakal Shahi Sawari 2026 हर-हर महादेव! 🔱 सोरों में 3 अगस्त को निकलेगी सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी | देखें पूरी जानकारी 🔱 श्रावण मास के प्रथम सोमवार (3 अगस्त 2026) को तीर्थ नगरी सोरों (कासगंज) में भगवान सोमेश्वर महाकाल की भव्य शाही सवारी एवं नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली जाएगी। 🕓 समय: शाम 4:00 बजे 📍 स्थान: श्री सोमेश्वर महाकाल मंदिर, सोरों शूकरक्षेत्र, कासगंज इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं को उज्जैन के प्रसिद्ध डमरू वादकों, झांझ वादन, भस्म प्रदर्शन, चिमटा वादन, भव्य ध्वज प्रदर्शन सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दिव्य दर्शन होगा। पूरे नगर में महाकाल के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण रहेगा। 🙏 आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने और शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Channel को करें और अपने मित्रों के साथ Share करें। #Soron #Mahakal #SomeshwarMahakal #ShahiSawari #Shravan2026

Kasganj, Kasganj | Aug 2, 2026

सोरों के लहरा घाट पर कांवड़ियों की गाड़ी फंसी ट्रैक्टर ने निकाली

सोरों के लहरा घाट पर कांवड़ियों की गाड़ी फंसी ट्रैक्टर ने निकाली

Kasganj, Kasganj | Aug 1, 2026

Tamatar Ka Paudha Kaise Lagaen🍅✅️👌 #shorts #faydemandkhetigyan #farming #khetigyan

Tamatar Ka Paudha Kaise Lagaen🍅✅️👌 #shorts #faydemandkhetigyan #farming #khetigyan

Kasganj, Kasganj | Jul 31, 2026

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद: एसपी ओ.पी. सिंह

कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कासगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने हजारा नहर पटरी के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी पशु चोर रफीक बंजारा निवासी नदरई को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है।

एसपी ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अलीगढ़, एटा, आगरा, हाथरस और कासगंज सहित कई जनपदों में करीब 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अलीगढ़ के थाना टप्पल में दर्ज दो मामलों में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद: एसपी ओ.पी. सिंह कासगंज। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कासगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने हजारा नहर पटरी के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी पशु चोर रफीक बंजारा निवासी नदरई को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है। एसपी ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अलीगढ़, एटा, आगरा, हाथरस और कासगंज सहित कई जनपदों में करीब 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अलीगढ़ के थाना टप्पल में दर्ज दो मामलों में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Kasganj, Kasganj | Jul 31, 2026

कासगंज-थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में साधू का शव मिलने के मामले में पुलिस कप्तान ने दी जानकारी।

कासगंज-थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में साधू का शव मिलने के मामले में पुलिस कप्तान ने दी जानकारी।

Kasganj, Kasganj | Jul 30, 2026

श्रावण मास कांवड़ मेले से पहले पुलिस-प्रशासन का एक्शन, ठंडी सड़क से हटवाया अतिक्रमण कासगंज। श्रावण मास कांवड़ मेले के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था एवं कांवड़ यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को कासगंज पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर शहर की ठंडी सड़क सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण हटवाया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा, प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जगदीश चन्द्र ने स्थानीय पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही व्यापारियों एवं वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि श्रावण मास कांवड़ मेले के दौरान किसी भी प्रकार का अनाधिकृत अतिक्रमण न करें और सड़क पर वाहन खड़े न करें, ताकि कांवड़ यात्रियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जनपद में लगातार चेकिंग और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। - Kasganj News