हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी संतान अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार और समाज का नाम रोशन करे। ऐसा ही भावुक और गर्व से भरा नजारा कटिहार पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह के समापन के बाद देखने को मिला। महीनों की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर 237 प्रशिक्षु पुलिसकर्मी जब वर्दी पहनकर परेड मैदान से निकले, तो परिजनों की आंखों में खुशी और गर्व के आंसू छलक पड़े। किसी ने बेटे को गले लगाकर आशीर्वाद दिया तो किसी मां ने वर्दी पर हाथ फेरकर उसकी मेहनत को सलाम किया। बेटे-बेटियों को पुलिस की वर्दी में देखकर माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया और पूरे परिसर में भावुक पल देखने को मिले।