एक माह से लापता युवती कोठी चौक से सकुशल बरामद..
बेलसंड: थाना क्षेत्र से करीब एक माह से लापता युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष जंगो राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को कोठी चौक से बरामद किया। मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता बीते 24 जुलाई 2026 से अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़िता की मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर कांड संख्या 204/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था। थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि पुलिस तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर लगातार युवती की तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कोठी चौक के पास से युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस बरामद युवती को न्यायालय में बयान दर्ज कराने और आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।
#SitamarhiNews #BiharPolice #SitamarhiPolice #Belsand #CrimeNewsBihar #Sitamarhi #BiharNews #MissingGirlRecovered #BreakingNews #live4bihar