Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

मुख्यमंत्री के हाजीपुर आगमन को लेकर वैशाली पुलिस हाई अलर्ट, शहरभर में सघन जांच अभियान हाजीपुर, वैशाली: बिहार के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हाजीपुर दौरे को लेकर वैशाली पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। मुख्यमंत्री के हाथों पेपरलेस निबंध, सीओ द्वारा निबंध पूर्ण जानकारी तथा GIS तकनीक से स्थल निरीक्षण प्रणाली का शुभारंभ 11 जुलाई को किया जाना है। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी समेत बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में पूरे हाजीपुर शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही होटल, सराय, लॉज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों तथा संवेदनशील इलाकों में व्यापक तलाशी एवं निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी 24×7 निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। वैशाली पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में प्रशासन का साथ दें। "चप्पे-चप्पे पर है वैशाली पुलिस की नजर, आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।" #टैग #Vaishali #Hajipur #Bihar #CMBihar #NitishKumar #VaishaliPolice #BiharPolice #SecurityAlert #TrafficChecking #GIS #PaperlessRegistration #MadanSahni #YoungIndiaNews

Hajipur, Vaishali | Jul 11, 2026
मुख्यमंत्री के हाजीपुर आगमन को लेकर वैशाली पुलिस हाई अलर्ट, शहरभर में सघन जांच अभियान हाजीपुर, वैशाली: बिहार के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हाजीपुर दौरे को लेकर वैशाली पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। मुख्यमंत्री के हाथों पेपरलेस निबंध, सीओ द्वारा निबंध पूर्ण जानकारी तथा GIS तकनीक से स्थल निरीक्षण प्रणाली का शुभारंभ 11 जुलाई को किया जाना है। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी समेत बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में पूरे हाजीपुर शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही होटल, सराय, लॉज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों तथा संवेदनशील इलाकों में व्यापक तलाशी एवं निगरानी की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी 24×7 निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। वैशाली पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को सफल बनाने में प्रशासन का साथ दें। "चप्पे-चप्पे पर है वैशाली पुलिस की नजर, आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।" #टैग #Vaishali #Hajipur #Bihar #CMBihar #NitishKumar #VaishaliPolice #BiharPolice #SecurityAlert #TrafficChecking #GIS #PaperlessRegistration #MadanSahni #YoungIndiaNews - Hajipur News