शाहतलाई में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला
बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई के पास बैरियर नंबर-3 पर पंजाब नंबर की एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि वाहन श्रद्धालुओं को मंदिर लेकर आया था, लेकिन हादसे के समय इसमें कोई श्रद्धालु सवार नहीं था। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद प्रतिबंधित मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
#ShahTalai #BabaBalakNath #Bilaspur #HimachalPradesh #RoadAccident #Punjab #TempoTraveller #UTHimachal #UniqueTodayNews