बिहार के कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार रात पोठिया में आयोजित दुर्गा पूजा मेले में वे मां दुर्गा के दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उद्घाटन के लिए फीता काटते समय उन्हें चक्कर आने लगा और वे लड़खड़ाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद उनके सिर पर पानी डाला गया। तबीयत बिगड़ने के बाद पप्पू यादव पूर्णिया स्थित अपने आवास लौट गए। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर ने उनके आवास पर पहुंचकर जांच की और आराम करने की सलाह दी।