मूक रामलीला में कुंभकर्ण के पुतले का दहन, संरक्षकों का हुआ सम्मान
बिसाऊ कस्बे की विश्व प्रसिद्ध 15 दिवसीय मूक रामलीला में मंगलवार देर रात कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया। आतिशबाजी की गूंज एवं रोशनी से पूरा दंगल नहा उठा।
इससे पहले करीब 3 घंटे तक रामादल व रावण दल में युद्ध की लीला के प्रसंग का मंचन किया गया। लड़ने के लिए कुंभकरण आता है और विभिन्न तरीके से वानर सेना को भयभीत करने का प्रयास करता है और सिर पर मटके फोड़ता है। अंत में युद्ध में राम की और से कुंभकरण का वध किया जाता है और देर रात पुतले का दहन होता है।
मंगलवार की लीला में कमेटी के संरक्षक कमल पोद्दार, राम प्रकाश बिरमीवाला, जगदीश कसेरा, रीनू सिरस्वा, महन्त रविनाथ का कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, गोपी पारीक ने अभिनंदन किया गया। संचालन कपिलेश शर्मा व सुभाष खटीक ने किया। लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। अंत में लकी द्रव्य निकल गया
#bissau
#tharkiawaazajay #ramleela #historical
Churu, Churu | Oct 20, 2026