न अपराधी बचेगा, न निर्दोष फंसेगा"- SP स्वर्ण प्रभात का बड़ा एक्शन, घर-कुर्की की चेतावनी
पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव (जमुनी टोला) में 'भैंस नहलाने और सड़क पर पानी गिराने' जैसे मामूली विवाद में हुए दोहरे मर्डर कांड पर मोतिहारी पुलिस सख्त हो गई है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने खुद गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों (भाई मोसी अख्तर और पत्नी) से मुलाकात की और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा दिलाया है।
घटना के प्रमुख अपडेट्स:
🔹 सख्त चेतावनी: एसपी ने साफ कहा कि अगर आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए, तो मात्र 1 सप्ताह (7 दिन) के भीतर उनके घरों की कुर्की-जब्ती की जाएगी।
🔹 निष्पक्ष जांच: पुलिस का स्पष्ट संदेश है- "न कोई अपराधी बख्शा जाएगा, न कोई निर्दोष फंसेगा।"
🔹 लगातार छापेमारी: प्रभारी डीएसपी अभिषेक कुमार और थानाध्यक्ष को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
एसपी ने पंचायत के मुखिया विकास कुमार, सरपंच रितेश कुमार और अन्य ग्रामीणों से भी ग्राउं�