दर्दनाक हादसा: पानी के होद में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
चामू (जोधपुर)। चामू तहसील की ग्राम पंचायत प्रहलादपुरा के स्वामियों की ढाणियों में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। पानी के होद में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई—महेश गिरी पुत्र श्रवण गिरी, उम्र 13 वर्ष जसवंत गिरी पुत्र जगदीश गिरी, उम्र 10 वर्ष खुशाल गिरी पुत्र जगदीश गिरी, उम्र 12 वर्ष बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे पानी के होद के पास गए थे, जहां किसी कारणवश डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Chamu, Jodhpur | Jul 13, 2026