
छतरपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के छतरपुर आगमन पर जिलेभर में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा जिला मंत्री अवधेश सिंह यादव के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और घोड़े के साथ उनका स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रविंद्र सिंह लोधी, प्रदेश उपाध्यक्ष जमुना सेन और प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल भी मौजूद रहे। जिले के विभिन्न स्थानों पर सेन समाज, कुशवाहा समाज, रैकवार समाज और यादव समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए।
इस दौरान जिला महामंत्री जगदीश सेन, अतुल रैकवार, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुशवाहा, गोवर्धन यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंद यादव, गिरजा पाटकर, रामसेवक पटेल, पार्षद दिलीप रैकवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके बाद भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव, प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री अरविंद त्रिपाठी, विवेक उप्पल, अशोक दुबे, कार्यालय मंत्री विवेक जैन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अवधेश सिंह यादव ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुबह 11 बजे से लेकर रात 10 बजे तक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्साहपूर्वक जुटे रहे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और उत्साह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को संगठन के लिए प्रेरणादायी बताया।