
कासगंज पुलिस की कार्रवाई, 290 ग्राम डायजापाम के साथ आरोपी गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान प्लांट रोड से पकड़ा गया आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
कासगंज। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासगंज कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 290 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में 22 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने प्लांट की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान जीतू पुत्र कैलाश कश्यप निवासी बरामई, थाना हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 290 ग्राम डायजापाम बरामद किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली कासगंज में मु0अ0सं0 489/2026, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मु0अ0सं0 548/2019, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र और कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही।