Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

पलौहड़ा पंचायत में कार्यरत चौकीदार संजीव कुमार की सांप के काटने से मौ*त सुबह उठकर माता के साथ पशुओं को भूसा डालते समय सांप ने काटा, अस्पताल में हुई मौ*त उपमंडल जवाली के अंतर्गत पलौहड़ा पंचायत में एक व्यक्ति की सांप के काटने से दुखद मौत हो गई। मृतक की पहचान संजीव जरियाल (34) पुत्र कुंदन सिंह निवासी कुठेडा के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार संजीव जरियाल गुरुवार को सुबह उठने के बाद अपनी माता के साथ घर से थोड़ी दूर गौशाला में पशुओं को देखने के लिए तथा वहां पर भूसा डालते समय उसको सांप ने काट लिया। उसने अपनी मां को इसके बारे में बताया तथा परिजन उसे सिविल अस्पताल जवाली में लेकर आए। अस्पताल में पहुंचकर संजीव कुमार खुद ही दूसरी मंजिल पर सीढ़ियां चढ़कर गया तथा उसके उपरांत उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। संजीव कुमार पिछले करीबन 12सालों से ग्राम पंचायत पलौहड़ा में बतौर चौकीदार अपनी सेवाएं दे रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह, ने दुख प्रकट करते हुए प्रशासन से गुहार लगाई है कि परिवार की आर्थिक सहायता की जाए। एएसपी धर्म चंद वर्मा के बोल..... एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है,,