गीता क्लासेज में बच्चों को करवाया 12वें अध्याय का अध्ययन
चूरूः स्थानीय भास्कर भवन में सराफ फाउंडेशन की ओर से संचालित गीता क्लासेज में रविवार को आचार्य जनार्दन ने पंचामृत और 12वें अध्याय का अध्ययन करवाया और बच्चों को पांच श्लोक सिखाये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेंगलुरू के अरुण खेतान और पीतांबर अग्रवाल थे। माधुरी शर्मा ने बच्चों को जरूरी 11 नियम व ध्यान का ज्ञान करवाया। निरंजन देव आचार्य ने गजल गीत और संकीर्तन करवाया। कार्यक्रम संयोजक संजय सिंघानिया और पूरी टीम ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। संजय सिंघानिया ने बताया कि आज जिन बच्चों का जन्मदिन था, उनका उपहार देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मोहित सिंघानिया, राहुल शर्मा, दिव्या शर्मा, खुशी सैनी, पूनम शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
#geetaclasschuru #nonfollowers #follower
#followerseveryone #trendingnow
Churu, Churu | Jul 6, 2026