बदायूं में डबल मर्डर का ₹25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
कादरचौक पुलिस ने ग्राम बखतपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के वांछित आरोपी वीर सिंह को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि कांस्टेबल आकाश चौहान भी गोली लगने से घायल हुए। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, 6 जिंदा कारतूस, 4 खोखा कारतूस और HF Deluxe बाइक बरामद की गई है।
#Badaun24 #BadaunNews #बदायूं #KadarChowk #PoliceEncounter #BadaunPolice #BreakingNews #DoubleMurder #UPPolice #CrimeNews #बदायूंन्यूज
Bisauli, Budaun | Jul 21, 2026