
अवैध हथियार रखने वालों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी, सीआईए रेवाड़ी ने किया एक आरोपी गिरफ्तार।
- आरोपी से 01 अवैध देशी पिस्टल व 02 जिंदा रोंद बरामद।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव ढाणी शोभा निवासी सुदेश कुमार उर्फ सूरज के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 12 जुलाई को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि सुदेश कुमार उर्फ सूरज निवासी गांव ढाणी शोभा जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अपनें गांव ढाणी शोभा से गांव भैरू का बास की तरफ पैदल-पैदल आ रहा है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सुदेश कुमार उर्फ सूरज निवासी गांव ढाणी शोभा बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 01 देशी पिस्टल व 02 जिंदा रोंद बरामद हुए। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी सुदेश कुमार उर्फ सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Rewari, Rewari | Jul 13, 2026