#मध्यप्रदेश में पति-पत्नी के रिश्तों से जुड़े ह*त्या के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। जनवरी से 10 जुलाई 2026 के बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पति की हत्या के 15 से अधिक मामले सामने आए हैं। पुलिस जांच में कई मामलों में पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर ह*त्या की साजिश रचने या उसमें शामिल होने के आरोप लगे हैं। रीवा, पन्ना और नरसिंहपुर जैसे हालिया मामलों ने इस मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है।
इन मामलों में ह*त्या के अलग-अलग तरीके सामने आए हैं। कहीं कथित तौर पर सुपारी देकर ह*त्या कराई गई, कहीं गला घोंटकर जान ली गई, तो कहीं वारदात को सड़क हादसा या गुमशुदगी का रूप देने की कोशिश की गई। हालांकि, हर मामले की जांच अलग-अलग चल रही है और अंतिम फैसला अदालत को करना है।
.
.
.
#breakingnewswala #MPNews #husbandwife #BNWTV