5 साल से फसल बीमा राशि का इंतजार... आखिर कब मिलेगा किसानों को उनका हक?
देवास जिले की ग्राम पंचायत लिंबोदा और टिगरिया सांचा के अंतर्गत आने वाले नेवरी, लिंबोदा, बोडानी, टिगरिया सांचा और नारंजीपुर के किसानों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पिछले 5 वर्षों से लंबित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि दिलाने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि हर साल उनके खातों से फसल बीमा प्रीमियम काटा गया, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं से फसलें खराब होने के बावजूद आज तक किसी को बीमा क्लेम नहीं मिला। कई बार शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं होने से किसानों में गहरा आक्रोश है।
किसानों ने निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द लंबित बीमा राशि दिलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
क्या किसानों को उनका हक समय पर मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
#Dewas #Farmers #FasalBima #PMFBY #किसान #फसलबीमा #देवास #MadhyaPradesh #Agriculture #TimesMP