मंडलीय कारागार गोंडा में जेलवार्डर के पद पर तैनात विकास कुमार का चयन दरोगा भर्ती परीक्षा में हुआ है। मूलरूप से देवरिया जिले के निवासी विकास कुमार 2021 से मंडलीय कारागार गोंडा में तैनात है। विकास के चयन पर जेल अधीक्षक मृत्युंजय कुमार पांडे, जेलर आफताब अंसारी, डिफेंस काउंसिल अनिमेष चतुर्वेदी, बृज लाल तिवारी ने विकास को मिठाई खिलाकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। #gonda #jilajail #jailwarder #selected #policebharti
Gonda, Gonda | Jul 16, 2026