बिलासपुर पुलिस की विशेष डिटेक्शन टीम ने बलोह फोरलेन लिंक रोड, मन्दरीघाट के पास एक बस में सवार नीरज कुमार (30) तथा विकास (27), दोनों निवासी डैहर, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी, के कब्जे से करीब 110 ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस मामला दर्ज किया गया।