Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

#शिमला :- डॉ. प्रवीण चौहान लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) की 26वीं जनरल हाउस, सीएमई एवं राज्य कार्यकारिणी चुनाव-2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) की 26वीं जनरल हाउस, सीएमई एवं राज्य कार्यकारिणी चुनाव-2026 का दो दिवसीय आयोजन जिला शिमला इकाई द्वारा एडवेंचर रिजॉर्ट, कुफरी (शिमला) में सफलतापूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रदेशभर से आए मेडिकल ऑफिसर्स ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन की एकता, लोकतांत्रिक परंपराओं तथा चिकित्सकों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जनरल हाउस में गत कार्यकाल की उपलब्धियों, चिकित्सकों के सेवा हितों, कैरियर प्रोग्रेशन, सेवा सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों तथा संगठन की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात राज्य कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए, जिनमें अधिकांश पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण चौहान को लगातार तीसरी बार निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष (Senior Vice President) निर्वाचित किया गया। इससे पूर्व वे लगातार दो कार्यकाल तक हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के राज्य कोषाध्यक्ष के रूप में भी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। यह उपलब्धि उनके संगठन के प्रति समर्पण, ईमानदार कार्यशैली एवं सक्रिय नेतृत्व का प्रमाण मानी जा रही है। जनरल हाउस में प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों ने डॉ. प्रवीण चौहान द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों में संगठन को मजबूत बनाने, चिकित्सकों को एकजुट रखने, वित्तीय पारदर्शिता स्थापित करने, चिकित्सकों के सेवा हितों की प्रभावी पैरवी करने तथा संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की मुक्त कंठ से सराहना की। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि उनके समर्पित कार्यों और सभी वर्गों के चिकित्सकों को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के कारण ही उन्हें लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी – 2026 अध्यक्ष: • डॉ. अंकुश ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष: • डॉ. प्रवीण चौहान • डॉ. करनजीत सिंह उपाध्यक्ष: • डॉ. वैशाली शर्मा • डॉ. सनी धीमान • डॉ. सौरभ शर्मा • डॉ. धीरज महासचिव: • डॉ. विकास ठाकुर प्रेस सचिव: • डॉ. विजय राय कोषाध्यक्ष: • डॉ. सुनीश चौहान संगठन सचिव: • डॉ. योगराज वर्मा आईटी सचिव: • डॉ. मनोज कुमार विधिक सचिव: • डॉ. मोहित डोगरा संयुक्त सचिव: • डॉ. राहुल श्याम • डॉ. बाल कृष्ण कौंडल • डॉ. दुष्यंत कुमार • डॉ. उत्सव सोनी • डॉ. प्रतिभा (महिला आरक्षित) नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन भविष्य में भी चिकित्सकों के सम्मान, सेवा सुरक्षा, कैरियर प्रोग्रेशन, पारदर्शिता तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला शिमला इकाई, आयोजन समिति, सभी स्वयंसेवकों एवं प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Shimla Urban, Shimla | Jul 26, 2026

MORE NEWS

हाईट एरिया के सेब बागीचों के लिए गाला की एक नई और बेहद आकर्षक वैरायटी सामने आई है – बेल्जियम MGCP Gala 

अब तक Fenplus Gala अपने शानदार रेड कलर के लिए पसंद की जाती थी, लेकिन MGCP Gala उससे एक कदम आगे दिखाई दे रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका फुल पिंक कलर है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है और बाज़ार में ऐसे रंग के सेब की अच्छी मांग रहती है।

बेल्जियम से आई यह नई गाला वैरायटी Flash Gala के बाद एक और उभरती हुई वैरायटी मानी जा रही है और अब भारतीय मंडियों में भी अपनी दस्तक दे चुकी है।

अगर आने वाले वर्षों में इसकी गुणवत्ता, उत्पादन और रंग ऐसे ही बने रहे, तो MGCP Gala हाईट एरिया के बागवानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

हाईट एरिया के सेब बागीचों के लिए गाला की एक नई और बेहद आकर्षक वैरायटी सामने आई है – बेल्जियम MGCP Gala अब तक Fenplus Gala अपने शानदार रेड कलर के लिए पसंद की जाती थी, लेकिन MGCP Gala उससे एक कदम आगे दिखाई दे रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका फुल पिंक कलर है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है और बाज़ार में ऐसे रंग के सेब की अच्छी मांग रहती है। बेल्जियम से आई यह नई गाला वैरायटी Flash Gala के बाद एक और उभरती हुई वैरायटी मानी जा रही है और अब भारतीय मंडियों में भी अपनी दस्तक दे चुकी है। अगर आने वाले वर्षों में इसकी गुणवत्ता, उत्पादन और रंग ऐसे ही बने रहे, तो MGCP Gala हाईट एरिया के बागवानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

Shimla Urban, Shimla | Aug 5, 2026

⛰️🚧 लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
सड़कों पर मलबा गिरने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। कृपया अनावश्यक यात्रा से बचें, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और सुरक्षित रहें।
सावधानी ही सुरक्षा है। 🙏🌧️
#Landslide #HeavyRain #Monsoon #HimachalPradesh #RoadSafety #StaySafe #RainAlert #MountainRoads #PublicSafety #TravelAlert #Nature #India #Alert

⛰️🚧 लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर मलबा गिरने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। कृपया अनावश्यक यात्रा से बचें, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और सुरक्षित रहें। सावधानी ही सुरक्षा है। 🙏🌧️ #Landslide #HeavyRain #Monsoon #HimachalPradesh #RoadSafety #StaySafe #RainAlert #MountainRoads #PublicSafety #TravelAlert #Nature #India #Alert

Shimla Urban, Shimla | Aug 4, 2026

पद बड़ा हो सकता है, लेकिन अपनी मिट्टी और संस्कृति से बड़ा कुछ नहीं।
-HAS अधिकारी बी. आर. शर्मा और HPS अधिकारी रमेश शर्मा ने हाटी सांस्कृतिक कला मंच के लोक गायन पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर यह संदेश दिया कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही वास्तविक पहचान।
मौका था हिमाचल निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वाईएस परमार की 120 वीं जयंती के मौके पर सोलन सिरमौर कल्याण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम।

पद बड़ा हो सकता है, लेकिन अपनी मिट्टी और संस्कृति से बड़ा कुछ नहीं। -HAS अधिकारी बी. आर. शर्मा और HPS अधिकारी रमेश शर्मा ने हाटी सांस्कृतिक कला मंच के लोक गायन पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर यह संदेश दिया कि अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही वास्तविक पहचान। मौका था हिमाचल निर्माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वाईएस परमार की 120 वीं जयंती के मौके पर सोलन सिरमौर कल्याण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम।

Shimla Urban, Shimla | Aug 4, 2026

#शिमला :- डॉ. प्रवीण चौहान लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) की 26वीं जनरल हाउस, सीएमई एवं राज्य कार्यकारिणी चुनाव-2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) की 26वीं जनरल हाउस, सीएमई एवं राज्य कार्यकारिणी चुनाव-2026 का दो दिवसीय आयोजन जिला शिमला इकाई द्वारा एडवेंचर रिजॉर्ट, कुफरी (शिमला) में सफलतापूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रदेशभर से आए मेडिकल ऑफिसर्स ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन की एकता, लोकतांत्रिक परंपराओं तथा चिकित्सकों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जनरल हाउस में गत कार्यकाल की उपलब्धियों, चिकित्सकों के सेवा हितों, कैरियर प्रोग्रेशन, सेवा सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों तथा संगठन की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात राज्य कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए, जिनमें अधिकांश पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण चौहान को लगातार तीसरी बार निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष (Senior Vice President) निर्वाचित किया गया। इससे पूर्व वे लगातार दो कार्यकाल तक हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के राज्य कोषाध्यक्ष के रूप में भी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। यह उपलब्धि उनके संगठन के प्रति समर्पण, ईमानदार कार्यशैली एवं सक्रिय नेतृत्व का प्रमाण मानी जा रही है। जनरल हाउस में प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों ने डॉ. प्रवीण चौहान द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों में संगठन को मजबूत बनाने, चिकित्सकों को एकजुट रखने, वित्तीय पारदर्शिता स्थापित करने, चिकित्सकों के सेवा हितों की प्रभावी पैरवी करने तथा संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की मुक्त कंठ से सराहना की। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि उनके समर्पित कार्यों और सभी वर्गों के चिकित्सकों को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के कारण ही उन्हें लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी – 2026 अध्यक्ष: • डॉ. अंकुश ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष: • डॉ. प्रवीण चौहान • डॉ. करनजीत सिंह उपाध्यक्ष: • डॉ. वैशाली शर्मा • डॉ. सनी धीमान • डॉ. सौरभ शर्मा • डॉ. धीरज महासचिव: • डॉ. विकास ठाकुर प्रेस सचिव: • डॉ. विजय राय कोषाध्यक्ष: • डॉ. सुनीश चौहान संगठन सचिव: • डॉ. योगराज वर्मा आईटी सचिव: • डॉ. मनोज कुमार विधिक सचिव: • डॉ. मोहित डोगरा संयुक्त सचिव: • डॉ. राहुल श्याम • डॉ. बाल कृष्ण कौंडल • डॉ. दुष्यंत कुमार • डॉ. उत्सव सोनी • डॉ. प्रतिभा (महिला आरक्षित) नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन भविष्य में भी चिकित्सकों के सम्मान, सेवा सुरक्षा, कैरियर प्रोग्रेशन, पारदर्शिता तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला शिमला इकाई, आयोजन समिति, सभी स्वयंसेवकों एवं प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। - Shimla Urban News