किशनगंज में दो बांग्लादेशी नागरिक समेत 3 गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेजों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब!
किशनगंज: भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे किशनगंज जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, एटीएम कार्ड, भारतीय और बांग्लादेशी सिम कार्ड, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल सहित कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई के बाद जिले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से रहने वाले नेटवर्क की आशंका गहरा गई है।