ॐ शांति! शांति! शांति!
आज का दिन बिहार पुलिस परिवार एवं कोसी क्षेत्र के लिए अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक रहा। पटना से विभागीय बैठक में शामिल होकर मधेपुरा लौट रहे तीन जांबाज थानाध्यक्षों और उनके चालक का बेगूसराय जिले के साहिबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया।
कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा के लिए समर्पित इन अधिकारियों का असमय जाना पुलिस विभाग और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
दिवंगत आत्माएं: 🔹 श्री ज्ञानेंद्र अमरेंद्र जी – थानाध्यक्ष, अरर थाना
🔹 श्री साजन पासवान जी – थानाध्यक्ष, रतवारा थाना
🔹 श्री नीरज कुमार जी – थानाध्यक्ष, बेलारी थाना
🔹 श्री ज्योतिष कुमार जी – चालक
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों और सहकर्मियों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन।
ॐ शांति! ॐ शांति! ॐ शांति! 🙏🕯️🌹
Araria, Araria | Jun 12, 2026