सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।
महान वैज्ञानिक, 'भारत रत्न' और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर #RajasthanPolice का सादर नमन।
भारत के "मिसाइल मैन" और देश के सबसे चहेते राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर राजस्थान पुलिस उनके अद्वितीय वैज्ञानिक योगदान, सादगी और राष्ट्र सेवा को सादर नमन करती है।
कलाम साहब का जीवन हमें सिखाता है कि बड़े लक्ष्य कड़ी मेहनत, अटूट अनुशासन और निष्ठा से ही हासिल होते हैं। राजस्थान पुलिस भी इसी समर्पण भाव से चौबीसों घंटे नागरिकों की सुरक्षा और समाज में शांति बनाए रखने के लिए संकल्पित है।
युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। डॉ. कलाम के सपनों के समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए जरूरी है कि हमारे युवा सही राह चुनें, शिक्षित बनें और किसी भी प्रकार के अपराध या नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें।
शांतिप्रिय और सुरक्षित राजस्थान का सपना साका�