
*हनुमानगढ़ जिले की 33 वें स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।*
🎊🎊🎉🎉🎊🎊🎉🎉सभी प्रदेशवासियों को हनुमानगढ़ स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई।
हनुमानगढ़ को 'युद्धेय ' भी कहते हैं।यहाँ एक प्राचीन क़िला है, जिसका पुराना नाम 'भटनेर' था। भटनेर, 'भट्टीनगर' का अपभ्रंश है, जिसका अर्थ भट्टी अथवा भाटीयों का नगर है। भारत के पश्चिम में स्थित होने के कारण इसे "पश्चिम का प्रहरी " भी कहा जाता है। यहाँ स्थित भटनेर दुर्ग 285 ईसा में भाटी वंश के राजा भूपत सिंह भाटी ने बनवाया इस लिए इसे भटनेर कहा जाता है। मंगलवार को दुर्ग की स्थापना होने कारण हनुमान जी के नाम पर हनुमानगढ़ कहा जाता है।
12 जुलाई 1994 को श्रीगंगानगर से अलग करके राजस्थान का 31वाँ जिला बनाया गया।हनुमानगढ़ के पूर्व में 5km दूर सरस्वती नदी पर भदरकाली माता का मंदिर है। और इसके पश्चिम में 25km कालीबंगा सभ्यता विकसित हुयी। इसकी सीमा हरियाणा पंजाब से लगती है। राजस्थान की सबसे बडी नहर परियोजना इंदिरा गाँधी नहर परियोजना तथा भाखड़ा नहर का आरंभ यही से होता है।
आप सभी को हनुमानगढ़ ज़िला स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
हमारे ज़िले की घघर नदी को वैदिककाल से बहती आई सरस्वती नदी मानी जाती हैं ।
कालिबंगा , भटनेर दुर्ग , श्री गोगा जी महाराज का मंदिर गोगामेड़ी ,श्री ब्राह्मणी माता जी , श्री शिला माता जी , श्री भद्रकाली माता जी के मंदिर सहित बाबा सूखा सिंह मेहताब सिंह गुरुद्वारा हमारे जिले की एतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत हैं !
#हनुमानगढ़ #hanumangarh
#हनुमानगढ़स्थापनादिवस #HBD_Hanumangarh