Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ का जिला स्तरीय शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 16 जून को झुंझुनूं : राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, जिला शाखा झुंझुनूं द्वारा जिला स्तरीय शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन 16 जून 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे राजघराना रिसोर्ट, नेतराम कॉलेज के पास, पंचदेव रोड, झुंझुनूं में किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले भर के वरिष्ठ शिक्षक, शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजेन्द्र भाम्बू करेंगे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी, CBEO सुनीता यादव, डाइट प्राचार्या सुमित्रा झाझड़िया, हरलाल गढ़वाल एवं सुरेश बिश्नोई उपस्थित रहेंगे। समारोह में नवगठित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया जाएगा तथा शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला अध्यक्ष संदीप सैनी, जिला मंत्री जमनालाल, सभाध्यक्ष विक्रम पुनियां एवं जिला महिला मंत्री रेणु ने जिले के समस्त वरिष्ठ शिक्षकों, शिक्षा प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। #Jhunjhunu #JhunjhunuNews

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 6, 2026