कवर्धा। शासन ने खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही ऐसी शर्तें भी तय की गई हैं जिनमें छोटी सी चूक होने पर किसान लाभ से वंचित हो सकते हैं। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार सहायता की गणना धान की बिक्री की मात्रा के बजाय डिजिटल क्रॉप सर्वे में सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर की जाएगी।डिजिटल क्रॉप सर्वे तय करेगा सहायता, रकबा कम दर्ज हुआ तो घटेगा लाभ
योजना में सबसे महत्वपूर्ण आधार
डिजिटल क्रॉप सर्वे को बनाया गया है। खेत में जितने रकबे में धान बोया गया है, उसका सत्यापन इस सर्वे में होना अनिवार्य है। यदि सर्वे में रकबा कम दर्ज हुआ या जानकारी में त्रुटि रह गई तो सहायता की पात्रता प्रभावित हो सकती है।
Chhattisgarh, India | Nov 15, 2026