#महामहिम_राष्ट्रपति_का_देवभूमि_आगमन_व्य_स्वागत_और_सैन्य_गौरव_का_संगम
#देहरादून, 12 जून 2026: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज अपने दो दिवसीय आधिकारिक प्रवास पर उत्तराखंड पहुंचीं। 'देवभूमि' के प्रति अपना विशेष स्नेह व्यक्त करते हुए महामहिम का विमान देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा, जहाँ राज्य की ओर से उनका अभूतपूर्व और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
#हवाई_अड्डे_पर_उनकी अगवानी उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित प्रदेश के कई शीर्ष प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रशासनिक बल्कि गौरव की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित होने वाली 'पासिंग आउट परेड' (POP) में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी। परेड का निरीक्षण करने के साथ ही वे देश के नए सैन्य अधिकारियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगी।
इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति देहरादून स्थित 'राष्ट्रपति निकेतन' में भी समय बिताएंगी और राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं 132 एकड़ में फैले 'राष्ट्रपति उद्यान' के निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगी। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर, विशेषकर राजपुर रोड और IMA क्षेत्र में कड़े इंतजाम किए गए हैं और यातायात के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है
Dehradun, Dehradun | Jun 12, 2026