Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

संत_की_शरण_में_विकास!

#संत_की_शरण_में_विकास!
भरतपुर। करौली जिले की हिंडौनसिटी विधानसभा क्षेत्र में जलभराव की समस्या का 'इलाज' अब सरकारी फाइलों में नहीं, बल्कि संत की शरण में तलाशा जा रहा है। हिंडौन की विधायक अनीता जाटव अपने क्षेत्र के उफनते नालों और जलभराव की समस्या की फरियाद लेकर संत रामपाल के पास पहुँचीं। यह नज़ारा उन वोटरों के लिए आँखें खोलने वाला है जिन्होंने पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद और प्रशासनिक तंत्र को चलाने के लिए जनप्रतिनिधि चुना था। जब नाले साफ करवाने का जिम्मा संभालने वाली विधायक साहिबा खुद समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को हड़काने के बजाय संत के आगे हाथ जोड़ रही हों, तो समझ जाइए कि सिस्टम कितना 'हाई-टेक' हो चुका है। अब देखना यह है कि हिंडौन के बदबूदार नालों का पानी किसी चमत्कार से सूखेगा या फिर जनता को अगली बार वोट देने से पहले थोड़ा सोचना पड़ेगा!

#संत_की_शरण_में_विकास! भरतपुर। करौली जिले की हिंडौनसिटी विधानसभा क्षेत्र में जलभराव की समस्या का 'इलाज' अब सरकारी फाइलों में नहीं, बल्कि संत की शरण में तलाशा जा रहा है। हिंडौन की विधायक अनीता जाटव अपने क्षेत्र के उफनते नालों और जलभराव की समस्या की फरियाद लेकर संत रामपाल के पास पहुँचीं। यह नज़ारा उन वोटरों के लिए आँखें खोलने वाला है जिन्होंने पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद और प्रशासनिक तंत्र को चलाने के लिए जनप्रतिनिधि चुना था। जब नाले साफ करवाने का जिम्मा संभालने वाली विधायक साहिबा खुद समस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को हड़काने के बजाय संत के आगे हाथ जोड़ रही हों, तो समझ जाइए कि सिस्टम कितना 'हाई-टेक' हो चुका है। अब देखना यह है कि हिंडौन के बदबूदार नालों का पानी किसी चमत्कार से सूखेगा या फिर जनता को अगली बार वोट देने से पहले थोड़ा सोचना पड़ेगा!

Bharatpur, Bharatpur | Jul 24, 2026

Latest संत_की_शरण_में_विकास! News Videos - Watch the Latest News of July 24, 2026 | Public App