
#दिल्ली की #महिलाओं को बड़ा #तोहफा: #₹2,500 #मासिक #सहायता #योजना को #कैबिनेट की #मंजूरी #News #reporting/ #awareness नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए 2,500 रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता योजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'आज की कैबिनेट बैठक में हमने दिल्ली की पात्र महिलाओं के लिए 2,500 रुपये मासिक सहायता योजना को मंजूरी दे दी है। 1 अगस्त से रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू हो जाएगा। पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। आवेदनों की जांच और मंजूरी के बाद हम उम्मीद करते हैं कि रक्षाबंधन के आसपास पहली किश्त पहली लाभार्थी महिलाओं को वितरित कर दी जाएगी।' उन्होंने कहा, 'सरकार बनने के महज डेढ़ साल के अंदर हमने महिलाओं से किया यह वादा पूरा कर दिया है। यह दिल्ली की महिलाओं के लिए बहुत खुशी का विषय है। मैं दिल्ली की महिलाओं को बधाई देती हूं और आश्वासन देती हूं कि यह सरकार उनकी भलाई के लिए निरंतर काम करती रहेगी।' यह योजना दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Parliament Street, New Delhi | Jul 28, 2026

#धनबाद #पुलिस की बड़ी #उपलब्धि, #लंबित मामले 1800 से नीचे, #अपराध में 30% की कमी का #दावा, #मासिक #अपराध समीक्षा #बैठक में #एसएसपी बोले—409 नए #केस #दर्ज, 460 मामलों का #निस्पादन
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jul 10, 2026

#तोपचांची में ‘#बाहा #जोआक् #संस्कार’ का #आयोजन, #पहली #बार #मासिक #धर्म #प्राप्त करने #वाली #किशोरियों को #किया गया #सम...
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | May 28, 2026
#मधुपुर : #अंचल #पुलिस #निरीक्षक की #मासिक #अपराध #समीक्षा #बैठक, #संवेदनशील #इलाकों में #गश्ती #बढ़ाने के #सख्त #निर्दे...
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Apr 5, 2026
#धनबाद : #एसएसपी #प्रभात कुमार की #अध्यक्षता में #मासिक #अपराध #समीक्षा #बैठक, #लंबित #कांडों में #बड़ी #कमी
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Mar 10, 2026