बड़ी जुम्हार को पर्यटन मानचित्र पर लाने की मांग, समाजसेवी पंकज राणा ने उठाई सड़क निर्माण की आवाज
सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News
चम्बा, 20 जून।
समाजसेवी पंकज राणा ने चम्बा क्षेत्र के खूबसूरत पर्यटन स्थल बड़ी जुम्हार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं रखता है, लेकिन सड़क सुविधा के अभाव में यह स्थान आज भी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।
पंकज राणा ने कहा कि स्थानीय लोगों ने कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष बड़ी जुम्हार तक सड़क निर्माण की मांग रखी, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। सड़क न होने के कारण न तो पर्यटक यहां तक पहुंच पाते हैं और न ही स्थानीय लोग अपने क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का लाभ उठा पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि बड़ी जुम्हार को सड़क सुविधा से जोड़ा जाता है तो इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा पर्यटकों को चम्बा में एक नया और आकर्षक पर्यटन स्थल देखने का अवसर मिलेगा।
पंकज राणा ने सरकार, प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि बड़ी जुम्हार के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाए, ताकि यह क्षेत्र भी प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना सके।
DC Chamba Neeraj Nayar @topfans
#चम्बा #बड़ीजुम्हार #पर्यटन #सड़कनिर्माण #पंकजराणा #हिमाचलप्रदेश #ग्रामीणविकास #TourismDevelopment #ChambaNews #HimachalNews
Chamba, Chamba | Jun 20, 2026