#नुमाइश_मैदान_हुआ_तैयार..
भरतपुर। जाट समाज की हुंकार सभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नुमाइश मैदान में डॉम और टेंट लगाया गया है। आरक्षण संघर्ष समिति के मुताबिक कल लाखों में जाट समाज के लोग हुंकार सभा में इकट्ठे होंगे। लोगों के लिए नुमाइश मैदान में कूलर, पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद की गई हैं। राजस्थान के अलग-अलग जिलों से जाट समाज के लोग आ रहे हैं। सभा में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी जाट समाज के लोग आएंगे।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 21, 2026