Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

नगरनिगमबरेली

नगर निगम कार्यालय में हंगामा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर हमले का आरोप
बरेली। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर नगर निगम कार्यालय में चल रही बैठक के दौरान हंगामा होने का मामला सामने आया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश ने सफाई कर्मचारी संघ के कुछ पदाधिकारियों और अन्य लोगों पर कार्यालय में घुसकर अभद्रता, गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाया है।
डॉ. भानु प्रकाश पुत्र शिवचरन लाल निराला द्वारा कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, सोमवार 22 जून 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह, सीएसआई महेंद्र प्रताप सिंह राठौर एवं अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सफाई व्यवस्था संबंधी बैठक चल रही थी। इसी दौरान स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आशीष पुत्र विनोद, कार्यवाहक सफाई नायक वार्ड-62 हेमंत कुमार पुत्र अनिल तथा अन्य लोग कथित रूप से जबरन कार्यालय में घुस आए।
आरोप है कि आरोपितों ने अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई का प्रयास किया और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कुर्सी फेंकी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद डॉ. भानु प्रकाश ने हेमंत कुमार, राहुल राजे, विशाल, नैतिक, कृष्णा और आशीष पुत्र विनोद सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल यह आरोप नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर लगाए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया था और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#वायरलनयूज़ 
#BAREILLYNEWS 
#बरेलीपुलिस 
#नगरनिगमबरेली

नगर निगम कार्यालय में हंगामा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर हमले का आरोप बरेली। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर नगर निगम कार्यालय में चल रही बैठक के दौरान हंगामा होने का मामला सामने आया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश ने सफाई कर्मचारी संघ के कुछ पदाधिकारियों और अन्य लोगों पर कार्यालय में घुसकर अभद्रता, गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाया है। डॉ. भानु प्रकाश पुत्र शिवचरन लाल निराला द्वारा कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, सोमवार 22 जून 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह, सीएसआई महेंद्र प्रताप सिंह राठौर एवं अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर सफाई व्यवस्था संबंधी बैठक चल रही थी। इसी दौरान स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आशीष पुत्र विनोद, कार्यवाहक सफाई नायक वार्ड-62 हेमंत कुमार पुत्र अनिल तथा अन्य लोग कथित रूप से जबरन कार्यालय में घुस आए। आरोप है कि आरोपितों ने अधिकारियों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई का प्रयास किया और नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कुर्सी फेंकी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद डॉ. भानु प्रकाश ने हेमंत कुमार, राहुल राजे, विशाल, नैतिक, कृष्णा और आशीष पुत्र विनोद सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह आरोप नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर लगाए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया था और पुलिस मामले की जांच कर रही है। #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #बरेलीपुलिस #नगरनिगमबरेली

Bareilly, Bareilly | Jun 22, 2026

आंधी में गिरा पीपल का पेड़, क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी
नगर निगम से शीघ्र हटवाने की मांग, हादसे की आशंका
बरेली। कटी कुइयां आजमनगर वार्ड संख्या 20 में तेज आंधी के कारण एक पीपल का पेड़ गिर गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पेड़ रास्ते में गिरा होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है और छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही है।
क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते पेड़ को नहीं हटाया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर गिरे हुए पेड़ को हटवाने तथा मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनहित को देखते हुए नगर निगम की टीम को जल्द मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

#वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ #नगरनिगमबरेली

आंधी में गिरा पीपल का पेड़, क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी नगर निगम से शीघ्र हटवाने की मांग, हादसे की आशंका बरेली। कटी कुइयां आजमनगर वार्ड संख्या 20 में तेज आंधी के कारण एक पीपल का पेड़ गिर गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पेड़ रास्ते में गिरा होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है और छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्गों तथा राहगीरों को निकलने में दिक्कत हो रही है। क्षेत्रवासियों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते पेड़ को नहीं हटाया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर गिरे हुए पेड़ को हटवाने तथा मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनहित को देखते हुए नगर निगम की टीम को जल्द मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ #नगरनिगमबरेली

Bareilly, Bareilly | Jun 14, 2026

Latest नगरनिगमबरेली News Videos - Watch the Latest News of August 2, 2026 | Public App