Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

देवरिया_पोस्ट

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दो मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

#देवरिया_पोस्ट | #देवरिया |

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में आईजीआरएस पर दर्ज दो शिकायतों की मौके पर पहुंचकर जांच की और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

पहला मामला भाटपाररानी नगर निवासी योगेंद्र राय द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसमें सरकारी पोखर एवं तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि मामला उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-67 के अंतर्गत न्यायालय में विचाराधीन है। इस पर डीएम ने अधिकारियों को मुकदमे का शीघ्र निस्तारण कर न्यायालय के आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दूसरा मामला बहियारी बघेल निवासी शांति देवी का था। जांच में सामने आया कि धारा-116 के तहत आदेश जारी होने के बावजूद प्रतिपक्षी अनुपालन में बाधा उत्पन्न कर रहा है। जिलाधिकारी ने मौके पर ही आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए तथा कहा कि यदि भविष्य में कोई अवरोध उत्पन्न किया जाता है तो प्रशासन को तत्काल सूचना दें, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी भाटपाररानी, तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

देवरिया पोस्ट | सटीक खबर, सबसे पहले

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दो मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश #देवरिया_पोस्ट | #देवरिया | जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में आईजीआरएस पर दर्ज दो शिकायतों की मौके पर पहुंचकर जांच की और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। पहला मामला भाटपाररानी नगर निवासी योगेंद्र राय द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसमें सरकारी पोखर एवं तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि मामला उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-67 के अंतर्गत न्यायालय में विचाराधीन है। इस पर डीएम ने अधिकारियों को मुकदमे का शीघ्र निस्तारण कर न्यायालय के आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दूसरा मामला बहियारी बघेल निवासी शांति देवी का था। जांच में सामने आया कि धारा-116 के तहत आदेश जारी होने के बावजूद प्रतिपक्षी अनुपालन में बाधा उत्पन्न कर रहा है। जिलाधिकारी ने मौके पर ही आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए तथा कहा कि यदि भविष्य में कोई अवरोध उत्पन्न किया जाता है तो प्रशासन को तत्काल सूचना दें, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी भाटपाररानी, तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। देवरिया पोस्ट | सटीक खबर, सबसे पहले

Salempur, Deoria | Jul 15, 2026

Latest देवरिया_पोस्ट News Videos - Watch the Latest News of August 11, 2026 | Public App