
#धनबाद : #इनर #व्हील #क्लब #ऑफ #धनबाद का #मनाया गया 40वां #स्थापना #दिवस, #नई #कमिटी का हुआ #गठन, #अश्विनी लाला #बनी #अध्यक्ष
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jul 21, 2026

#धनबाद : #BCCL #कुसुंडा में #जेसीएमयू का #मांग #दिवस, #NCWA-12# लागू #करने की #उठी #मांग
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jul 1, 2026

#बोकारो : #डीएवी #कथारा में '#एक #पेड़ #माँ के #नाम' #अभियान के #साथ #मनाया गया #विश्व #पर्यावरण #दिवस, #कैडेट्स और #अधिकारियों ने किया #पौधारोपण बोकारो जिले के डीएवी कथारा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीसीएल और एनसी कैडेट्स के संयुक्त तत्वावधान में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से हुई। डीएवी कथारा में विश्व पर्यावरण दिवस सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं रहा। सीसीएल के अधिकारियों, एनसी कैडेट्स और स्कूल स्टाफ ने मिलकर पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सीसीएल के एजीएम विनोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ स्टाफ ऑफिसर उत्खन अभिजीत दत्ता, स्टाफ ऑफिसर सेल्स विजय कुमार, स्टाफ ऑफिसर सिक्योरिटी अजीत कुमार, स्टाफ ऑफिसर लीगल ऋषभ अमन, स्टाफ ऑफिसर इएनवी एस.एस. पाल, एरिया सेफ्टी ऑफिसर आर.के. वर्णवाल, डिप्टी ए.एफ.एम. जयप्रकाश कुमार और तकनीकी सहायक राहुल सिंह मौजूद रहे।एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्राचार्य, एनसी कैडेट्स और शिक्षक-कर्मचारियों ने मिलकर पौधारोपण किया। पौधे लगाने के साथ-साथ सभी ने इनके लालन-पालन और सुरक्षा की शपथ भी ली।पर्यावरण दिवस पर चित्रांकन और निबंध लेखन प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को सीसीएल पदाधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।प्राचार्य सह झारखंड जोन-1 के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी.एन. खान ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम पर या जन्मदिन पर खाली जगह पर एक पौधा जरूर लगाए। उन्होंने कहा कि धरती माँ को बचाने के लिए पौधारोपण एक पुण्य कार्य है।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राकेश रंजन, जयपाल साव, बबलू कुमार दसौंधी, शिवप्रकाश सिंह, संगीत कुमार और कार्यालय कर्मचारियों चंचल मन्ना, शुभम कुमार, सुमन कुमार पाण्डेय, आशीष कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार, विजय वर्मा का अहम योगदान रहा। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों उमेश प्रजापति, श्याम नंदन सिंह, चेतन, अशोक, सोनाराम, सुशील, प्रेम, बित्तन रविदास, सुमित्रा, महेश और सावित्री ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
Dhanbad Cum Kenduadih Cum Jagata, Dhanbad | Jun 5, 2026