
सस्पेंड फिर भी बैठक में मौजूद! सहकारी समीक्षा बैठक में पहुंचे 5 निलंबित प्रबंधक मुरैना। जौरा में आयोजित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं की समीक्षा बैठक में हाल ही में निलंबित किए गए पांच सोसायटी प्रबंधकों की मौजूदगी से विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार गेहूं उपार्जन पंजीयन में कथित अनियमितताओं के आरोप में निलंबित जगदीश धाकड़ (परसौटा), सुरेंद्र गुर्जर (सुमावली), पवन यादव (खनेता), रामप्रसाद सिंकरवार (उत्तमपुरा) और दीनबंधु शर्मा (इटावली) बैठक में शामिल हुए और विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय भी रखी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ श्यामवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि निलंबित प्रबंधकों को बैठक में नहीं बुलाया गया था, वे अपनी समस्याएं लेकर स्वयं पहुंचे थे। #morena #मुरैना #जौरा #बैठक IFFCO Aidal Singh Kansana Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Collector Office Morena
Morena Nagar, Morena | Jul 29, 2026

जौरा में दिनदहाड़े लूट, पिता की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर बेटी के गहने लूटे जौरा। मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के पगारा रोड पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने धनेला निवासी राकेश सिंह गुर्जर और उनकी बेटी प्रवेश गुर्जर को बाइक से जाते समय रोक लिया। बदमाशों ने राकेश सिंह की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर प्रवेश गुर्जर के मंगलसूत्र, बालियां, सोने की अंगूठी, चूड़ियां और राकेश की जेब से 5 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पंकज यादव ने बताया कि तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। #morena #मुरैना #जौरा #पुलिस
Morena Nagar, Morena | Jul 19, 2026

जमीन विवाद ने लिया खू.नी संघर्ष का रूप, ला.ठी-डं.डे और प.थराव, घटना का वीडियो आया सामने मुरैना के जौरा क्षेत्र में रूनीपुर स्थित जय गुरुदेव गार्डन के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ला.ठी-डं.डे चले और प.थराव हुआ। सूत्रों के अनुसार, बीरबल कुशवाह और दर्शन कुशवाह पक्ष के बीच यह विवाद हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #Disclaimer This news is being shown to you by Morena City News only as news, We fully follow the social media content policy so some scenes have been hidden. #morena #मुरैना #जौरा
Morena Nagar, Morena | Jul 19, 2026

आरोप-प्रत्यारोप के बीच गरमाई सामान्य सभा, जनपद पंचायत की कार्यवाही प्रभावित जौरा (मुरैना)। जौरा जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को उस समय विवादों में घिर गई, जब एक महिला जनपद सदस्य ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बैठक में खुलकर नाराजगी जाहिर की। आरोपों के सामने आते ही बैठक का माहौल गर्म हो गया और कुछ देर के लिए तीखी बहस एवं हंगामे जैसी स्थिति बन गई। #मुरैना #जौरा
Morena Nagar, Morena | Jun 18, 2026
जौरा थाना morena नाम पप्पन माथुर 😭 मोब, 8103410685 9238488311 ग्राम पतरी का पुरा #joura #जौरा
Joura, Morena | Apr 25, 2026