
-#चम्बा --जिला परिषद पर कांग्रेस का कब्ज़ा, रेखा देवी अध्यक्ष और लियाकत खान बने उपाध्यक्ष.... #BrightNews #Chamba #ChambaNews #ZilaParishad #Congress #BJP #RekhaDevi #LiyakatKhan #KuldeepSinghPathania #NeerajNayar #AshaKumari #MukeshRepwal #DC #Himachal #HimachalPradesh #HP #ZPCChairman #ZPCViceChairman #ElectionResult #PoliticalNews #CongressVictory #HistoricWin #MinorityRepresentation #PanchayatiRaj #LocalBodyElection #DistrictCouncil #ChambaPolitics #HimachalPolitics #PahadKiKhabar #Himachal24x7 #HimachalUpdate #LatestNews #IndiaNews #BreakingNews
Himachal Pradesh, India | Jul 10, 2026

बड़ी राहत: पांगी में अब आउटसोर्स कर्मचारी और एसपीओ भी कर सकेंगे 'बीवी जी राम जी' योजना के लिए आवेदन सुरेंद्र ठाकुर (आकाश) चम्बा, 9 जुलाई। जनजातीय क्षेत्र पांगी के हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश ऊन विपणन संघ के निदेशक वीर सिंह राणा की पहल के बाद जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमित सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर आउटसोर्स कर्मचारी, एसपीओ (SPO) और अन्य गैर-स्थायी व्यवस्था के तहत कार्यरत पात्र परिवारों के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। वीर सिंह राणा ने आज उपायुक्त चम्बा से मुलाकात कर बताया कि पांगी में ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों, एसपीओ तथा अन्य गैर-स्थायी कर्मचारियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन परिवारों की मासिक आय महज 7 से 8 हजार रुपये है और ऐसे परिवारों को योजना से वंचित रखना न्यायसंगत नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त चम्बा ने तत्काल आवासीय आयुक्त पांगी से दूरभाष पर बातचीत की और स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमित सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को छोड़कर सभी पात्र आउटसोर्स, एसपीओ एवं अन्य गैर-सरकारी कर्मचारियों के आवेदन बिना किसी भेदभाव के स्वीकार किए जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी वास्तविक पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। उपायुक्त ने पांगी प्रशासन को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों के आवेदन तुरंत स्वीकार किए जाएं और योजना का लाभ हर योग्य परिवार तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर वीर सिंह राणा ने उपायुक्त चम्बा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन का यह निर्णय पांगी के अनेक जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिल सकेगा। पांगी की आवाज़, सच के साथ — आपका विश्वास हमारी ताकत। #चम्बा #हिमाचलप्रदेश #बीवीजीरामजीयोजना #वीरसिंहराणा #उपायुक्तचम्बा #पांगीघाटी #जनजातीयक्षेत्र #आउटसोर्सकर्मचारी #SPO #गरीबपरिवार #सरकारीयोजना #जनकल्याण #हिमाचलन्यूज #Chamba #Pangi #HimachalPradesh
Chamba, Chamba | Jul 9, 2026

चम्बा: नए नगर परिषद नेतृत्व से विकास की उम्मीद, हाउस टैक्स पर उठे सवाल #चम्बा #नगरपरिषदचम्बा #भुवनेश्वरीगुलाटी #HouseTax #ChambaNews #HimachalPradesh #HimachalNews #LocalNews #Development #PublicIssues #BreakingNews #HindiNews #MunicipalCouncil #TaxIssue #ChambaCity
Chamba, Chamba | Jul 9, 2026

भूस्खलन से चम्बा-भरमौर NH बंद, दुर्गेट्ठी घार में लंबा जाम #Chamba #Bharmour #DurgethiGhar #ChambaBharmourHighway #HimachalPradesh #HimachalNews #BreakingNews #RoadClosed #Landslide #TrafficUpdate #Monsoon #RainAlert #TravelAlert #HimachalWeather #NH154A #चम्बा #भरमौर #हिमाचलप्रदेश #राष्ट्रीयराजमार्ग #भूस्खलन #बारिश #सड़कबंद #ट्रैफिकअपडेट #हिमाचलसमाचार #ब्रेकिंगन्यूज
Chamba, Chamba | Jul 8, 2026

बड़ी जुम्हार को पर्यटन मानचित्र पर लाने की मांग, समाजसेवी पंकज राणा ने उठाई सड़क निर्माण की आवाज सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा, 20 जून। समाजसेवी पंकज राणा ने चम्बा क्षेत्र के खूबसूरत पर्यटन स्थल बड़ी जुम्हार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह क्षेत्र पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं रखता है, लेकिन सड़क सुविधा के अभाव में यह स्थान आज भी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। पंकज राणा ने कहा कि स्थानीय लोगों ने कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष बड़ी जुम्हार तक सड़क निर्माण की मांग रखी, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। सड़क न होने के कारण न तो पर्यटक यहां तक पहुंच पाते हैं और न ही स्थानीय लोग अपने क्षेत्र की पर्यटन क्षमता का लाभ उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बड़ी जुम्हार को सड़क सुविधा से जोड़ा जाता है तो इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा पर्यटकों को चम्बा में एक नया और आकर्षक पर्यटन स्थल देखने का अवसर मिलेगा। पंकज राणा ने सरकार, प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि बड़ी जुम्हार के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाए, ताकि यह क्षेत्र भी प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना सके। DC Chamba Neeraj Nayar @topfans #चम्बा #बड़ीजुम्हार #पर्यटन #सड़कनिर्माण #पंकजराणा #हिमाचलप्रदेश #ग्रामीणविकास #TourismDevelopment #ChambaNews #HimachalNews
Chamba, Chamba | Jun 20, 2026