Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

खदरी_खड़कमाफ

पलटवार :- 39 लाख के बिजली बिल पर ग्राम सभा का पलटवार: "पहले जिस जमीन पर पोल लगे है  उसका किराया चुकाए UPCL"

#ऋषिकेश विधानसभा के ग्राम सभा #खदरी_खड़कमाफ को #UPCL द्वारा लगभग 39 लाख रुपये का स्ट्रीट लाइट बिजली बिल भेजे जाने के बाद मामला गरमा गया है। ग्राम सभा के जनप्रतिनिधियों ने बिल को पूरी तरह गलत बताते हुए प्रेस वार्ता कर बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि UPCL स्ट्रीट लाइटों का बकाया बिल मांग रहा है, तो विभाग को उन जमीनों का किराया भी देना चाहिए, जहां उसके बिजली पोल और स्ट्रीट लाइटें स्थापित हैं। ग्राम सभा की ओर से तैयार एक प्रारंभिक आकलन में पोलों के लिए उपयोग की जा रही भूमि का किराया भी लगभग 39 से 40 लाख रुपये आंका गया है।
इस संबंध में ग्राम सभा ने किराए के आकलन की प्रति UPCL को सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकाला गया या बिल भुगतान के लिए दबाव बनाया गया, तो ग्राम सभा कानूनी कार्रवाई समेत ठोस कदम उठाने को बाध्य होगी।
प्रेस वार्ता में कनिष्क ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद चौहान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शांति प्रसाद थपलियाल, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट पवन लिंगवाल 

#followerseveryone #rishikeshnews #uttrakhand_devbhoomi #highlightseveryone #UttarakhandNews #BreakingNews

पलटवार :- 39 लाख के बिजली बिल पर ग्राम सभा का पलटवार: "पहले जिस जमीन पर पोल लगे है उसका किराया चुकाए UPCL" #ऋषिकेश विधानसभा के ग्राम सभा #खदरी_खड़कमाफ को #UPCL द्वारा लगभग 39 लाख रुपये का स्ट्रीट लाइट बिजली बिल भेजे जाने के बाद मामला गरमा गया है। ग्राम सभा के जनप्रतिनिधियों ने बिल को पूरी तरह गलत बताते हुए प्रेस वार्ता कर बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि UPCL स्ट्रीट लाइटों का बकाया बिल मांग रहा है, तो विभाग को उन जमीनों का किराया भी देना चाहिए, जहां उसके बिजली पोल और स्ट्रीट लाइटें स्थापित हैं। ग्राम सभा की ओर से तैयार एक प्रारंभिक आकलन में पोलों के लिए उपयोग की जा रही भूमि का किराया भी लगभग 39 से 40 लाख रुपये आंका गया है। इस संबंध में ग्राम सभा ने किराए के आकलन की प्रति UPCL को सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकाला गया या बिल भुगतान के लिए दबाव बनाया गया, तो ग्राम सभा कानूनी कार्रवाई समेत ठोस कदम उठाने को बाध्य होगी। प्रेस वार्ता में कनिष्क ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद चौहान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शांति प्रसाद थपलियाल, वार्ड सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट पवन लिंगवाल #followerseveryone #rishikeshnews #uttrakhand_devbhoomi #highlightseveryone #UttarakhandNews #BreakingNews

Uttarakhand, India | Jun 11, 2026

Latest खदरी_खड़कमाफ News Videos - Watch the Latest News of August 7, 2026 | Public App