Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

इन_महिलाओं_की_तो_सुनलो_सरकार!

#इन_महिलाओं_की_तो_सुनलो_सरकार!
भरतपुर। रूपवास क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को उपखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी को सौंपा। ​ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने मांग की है कि उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए और उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा प्रत्येक माह मानदेय का समय पर भुगतान, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि व पेंशन लाभ, चिकित्सा सुविधा एवं स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग रखी कि उनसे विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य न कराए जाएं और केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर भारती, रजनी, नीरु कुमारी, कल्पना, मधु, फूलवती, मिथलेश, जानकी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थीं।

#इन_महिलाओं_की_तो_सुनलो_सरकार! भरतपुर। रूपवास क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को उपखंड कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी को सौंपा। ​ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने मांग की है कि उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए और उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके अलावा प्रत्येक माह मानदेय का समय पर भुगतान, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि व पेंशन लाभ, चिकित्सा सुविधा एवं स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग रखी कि उनसे विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य न कराए जाएं और केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर भारती, रजनी, नीरु कुमारी, कल्पना, मधु, फूलवती, मिथलेश, जानकी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थीं।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 17, 2026

Latest इन_महिलाओं_की_तो_सुनलो_सरकार! News Videos - Watch the Latest News of July 17, 2026 | Public App